गोंडा जिले की पुलिस लाइन में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण में फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए शामिल होने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी कैडेट्स के नियुक्ति पत्रों का सत्यापन किया जा रहा था।

इसी प्रक्रिया में शुभम सिंह द्वारा प्रस्तुत पुलिस नियुक्ति पत्र फर्जी पाया गया।

उन्होंने बताया कि मामले में प्रशिक्षण शिविर प्रभारी की ओर से दी गई तहरीर पर कोतवाली नगर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

राय ने कहा कि नियुक्ति पत्र की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवक का चयन पुलिस संबंधित प्रक्रिया के तहत नहीं हुआ था और उसने प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए दस्तावेजों में धोखाधड़ी की थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights