uk-state-government-contin

पौड़ी गढ़वाल, 31 मई । कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डा. धन सिंह रावत ने रविवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान धार्मिक, सामाजिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं।

भ्रमण के दौरान डॉ. रावत ने देवलगढ़ स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर के समीप सड़क से गुफा तक पहुंच मार्ग एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया, जिस पर 28.89 लाख की धनराशि व्यय की गई है। इसके अलावा गौरा देवी मंदिर समूह परिसर में 8 लाख की लागत से निर्मित प्रतिधारक दीवार का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

देवलगढ़ में आयोजित अखण्ड महायज्ञ में शामिल होकर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीकोट क्षेत्र में प्रस्तावित नवीन पशु चिकित्सालय भवन हेतु चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को भवन निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने व सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाओं के विकास से क्षेत्र के पशुपालकों को लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नयी मजबूती मिलेगी। चौरास स्थित अतिथि गृह में आयोजित बैठक में डॉ. रावत ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और कर्मचारियों की मांग पर सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए 10 लाख की धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की।

कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और विश्वविद्यालय के सुचारु संचालन के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

स अवसर पर मां राजराजेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल, गौरा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष जेपी काला, कार्यकारी अध्यक्ष मंगल सिंह, प्रचार मंत्री सुधीर बहुगुणा, ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी, पार्षद गुड्डी गैरोला आदि शामिल रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights