uk-passenger-air-rescue-

रुद्रप्रयाग, 31 मई । जिला प्रशासन ने त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई कर मदमहेश्वर क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार एक यात्री काे एयर रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार शिवा पुत्र कुलदीप सिंह मदमहेश्वर मंदिर के समीप मौजूद थे। उनकी स्वास्थ्य स्थिति अत्यंत गंभीर थी और उन्हें दो बार हार्ट अटैक आ चुका था। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में होने के कारण तत्काल उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण था।जैसे ही यह गंभीर मामला जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के संज्ञान में आया। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर तुरंत जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने समन्वय कर आवश्यक अनुमतियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई औरपीड़ित काे एयर रेस्क्यू कर शाम 6:03 बजे मदमहेश्वर क्षेत्र से सुरक्षित रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया।

इस संबंध में जिला प्रशासन ने कहा कि चारधाम यात्रा और पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights