uk-road-accident-death

हल्द्वानी, 14 अप्रैल । हल्द्वानी स्थित कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी साथी गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने भावना रावत (20), निवासी चकलुवा को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी युवती नेहा जोशी (करीब 20), निवासी लामाचौड़ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights