uk-protest-against-user-charge

रुड़की, 20 जुलाई ।नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज लगाए जाने के विरोध में सोमवार को रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी ने नगरायुक्त कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने किया। कांग्रेस नेताओं ने यूजर चार्ज को जनता और व्यापारियों पर थोपा गया “आर्थिक बोझ” बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर यूजर चार्ज वापस नहीं लिया गया तो नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।

चौधरी राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि नगर निगम के पास सभी संसाधन होने के बावजूद एक निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए जनता पर यूजर चार्ज लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा सूली जनता से होगी और फायदा कंपनी को मिलेगा। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पहले स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को गुमराह किया गया और अब यूजर चार्ज से आर्थिक शोषण हो रहा है। कांग्रेस ने नगरवासियों से अपील की कि निर्णय वापस होने तक यूजर चार्ज का भुगतान न करें। वहीं नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि यूजर चार्ज का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड में पारित हो चुका है और शासन के निर्देश पर इसे लागू किया जा रहा है।

प्रदर्शन में डॉ. हरविंदर सिंह, ओमवीर मलिक, फजलुर्रहमान, चारु चंद्र, विजयपाल सिंह, रिजवान अहमद, नीरज सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights