uk-pm-police-alert-security-

देहरादून, 12 अप्रैल । जनपद में 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो और जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) सहित वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने वीवीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय से तीन घंटे पहले पहुंचने, क्षेत्र की गहन जांच करने और ड्यूटी कार्ड व पहचान पत्र साथ रखने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा कारणों से वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। किसी भी व्यक्ति को ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। वीवीआईपी रूट पर स्थित हाईराइज बिल्डिंग्स, पानी की टंकियों, फ्लाईओवर आदि की बीडीएस और डॉग स्क्वॉड से गहन जांच कराई जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों का सत्यापन और फ्रिस्किंग अनिवार्य की गई है। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर विशेष जोर

कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश और निकासी के लिए निर्धारित प्वाइंट्स पर डीएफएमडी और एचएचएमडी से जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम समाप्ति के बाद संभावित भगदड़ को रोकने के लिए पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने और लाउड हेलर के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाईड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग और बिना अनुमति ड्यूटी छोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को होटल, धर्मशाला, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र को सुरक्षा के लिए किया गया विभाजित पूरे वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा की दृष्टि से 2 सुपर जोन, 6 जोन, 12 सेक्टर और 54 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है, ताकि हर स्तर पर निगरानी और नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights