uk-placement-drive-in-care-col

हरिद्वार, 01 अप्रैल । हरिद्वार के प्रतिष्टित केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली स्थित मैक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम कॉलेज परिसर में पहुंची और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया।

अस्पताल की ओर से एचआर प्रतिनिधि राजेश रावत, डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मिस मेरिन तथा क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर प्रभात कुमार ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। टीम ने बी.एससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष एवं जीएनएम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान, क्लीनिकल दक्षता, संचार कौशल और पेशेवर व्यवहार का मूल्यांकन किया।

साक्षात्कार की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को अपने कौशल और प्रतिभा प्रदर्शित करने का पूरा अवसर मिला। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की प्लेसमेंट गतिविधियाँ छात्रों को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करती हैं, बल्कि उन्हें वास्तविक कार्यक्षेत्र की आवश्यकताओं से भी परिचित कराती हैं।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इसे अपने करियर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने अस्पताल टीम के मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights