uk-fir-missing-person

हरिद्वार, 16 जुलाई ।लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नेहन्दपुर सेठारी गांव निवासी 45 वर्षीय मुकेश कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता होने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई है। कलियर पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित पत्नी अंजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पति मुकेश कुमार सोमवार की सुबह रोजाना की तरह ज्वालापुर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो नंबर बंद मिला। इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

बुधवार को परिवार को पता चला कि मुकेश कुमार की बाइक कलियर पुलिस को कांवड़ पटरी मार्ग पर लावारिस हालत में मिली है। बाइक मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से मुकेश की तत्काल तलाश की मांग की।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गुरुवार को महिला की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights