चोरगलिया पुलिस की गिरफ्त में आए दो वारंटी

हल्द्वानी, 25 जून (हि.स.)। चोरगलिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया है।

एसओ चोरगलिया राजेश जोशी ने बताया कि विपिन सिंह निवासी पसैनी, नानकमत्ता और श्याम लाल निवासी विहारीनगर मुखानी के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। दोनों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन कोर्ट में तारीख में दोनों उपस्थित नहीं हो रहे थे। जिस कारण इनके खिलाफ वारंट जारी कर खोजबीन की गई। दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी टीम में एएसआई विजय सिंह राणा, हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह और जगदीश सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights