trailer-hunkaar-the-roar-tells

जियोहॉटस्टार ने अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। सीरीज में अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि फातिमा सना शेख भी अहम किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में अनीत ‘मीनू रावत’ के रूप में अपराध और शोषण के खिलाफ आवाज उठाती नजर आती हैं। वहीं, फातिमा महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका में दमदार अंदाज में दिखाई दे रही हैं। सीरीज की कार्यकारी निर्माता प्रियंका चोपड़ा हैं और इसका निर्माण बिड़ला स्टूडियोज तथा अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है।

करण डी. कपाडिया, नित्या मेहरा और हीराज मरफतिया के निर्देशन में बनी इस सीरीज की कहानी 17 साल की मीनू के इर्द-गिर्द घूमती है। वह प्रभावशाली व्यक्ति बापजी के शोषण का शिकार होती है, लेकिन इसके खिलाफ आवाज उठाने का फैसला करती है। अपनी लड़ाई में उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सबूत जुटाने से लेकर अपनों का साथ पाने तक, उसके सामने कई चुनौतियां आती हैं, लेकिन वह पीछे हटने के लिए तैयार नहीं होती। इस संघर्ष में फातिमा का किरदार भी मीनू की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

‘हुंकार: द रोर’ की कहानी विद्रोह, ताकत, विश्वास और अपने फैसले खुद लेने जैसे विषयों को सामने लाती है। सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर सामने आने के बाद सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। ‘हुंकार: द रोर’ का प्रीमियर 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर होगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights