प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर चला सघन टिकट चेकिंग अभियान

प्रयागराज, 22 अप्रैल (हि.स.)। प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर पर मंगलवार को वाणिज्य निरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान में कुल 31 यात्रियों से प्रभारित कर 18250 रूपए जुर्माना वसूल किया गया।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में टिकट रहित, अनियमित यात्रा, अवैध वेंडिंग, गंदगी फैलाने वालों, धूम्रपान एवं अनबुक्ड लगेज वालों पर जुर्माना लगाया गया। इस दौरान गाड़ी 13201 मुंबई एलटीटी जनता एक्सप्रेस, गाड़ी 09025 दानापुर स्पेशल गाड़ी 15160 सारनाथ एक्सप्रेस एवं 22912 शिप्रा एक्सप्रेस की सघन जांच की गयी। जिसमें 14 टिकट रहित यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रभारित कर 11350 रूपए एवं गंदगी फैलाने वाले 17 यात्रियों से 6900 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया।

पीआरओ ने बताया कि इस जांच अभियान में 08 अनाधिकृत वेंडर खाद्य वस्तुओं के साथ पाए गए जिन्हें पकड़कर रेलवे सुरक्षा बल को अग्रिम कार्रवाई करने हेतु सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज मण्डल द्वारा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में विविध अभियान चलाये जाते है। अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चलता रहता है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights