जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव में जमकर नाचे युवा पौड़ी। जय कंडोलिया

पौड़ी गढ़वाल, 3 जून (हि.स.)। महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड गायिका माया उपाध्याय के नाम रही। उन्होने नए पुराने गढ़वाली, कुमाउनी और हिंदी गीत गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके गीत और नृत्यों ने युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उनके साथ गायक नवीन पांडे ने मां भगवती की स्तुति नंदा सुनंदा तू दैणी है जाए से गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

रामलीला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में गायिका माया उपाध्याय ने लौंडा सुभाषा, हाई काखड़ी झील मा, पधनू लौंडा तीलै, क्रीम पाउडरा घसनि किलई नि, मेरा फ़वां बाघ रे, मेरा कान मा झुमका, लाली हो लाली हंसिया, चुनरी तेरी चमकाने गुलाबी सरारा, सांवरी सांवरी तेरी खुटी की झांवरी, मन लगेगे मेरो पिंगली साड़ी मा, बेडू पका बारामासा, माया को टोटल, सर्ग तारा जुनयाली राता, ऐजा हे भानुमति पाबो बाजरा, मेरु लहंगा क्या भलू, रामदाई का होटला नैनीताल मा की शानदार प्रस्तुति दी। गायक नवीन पांडे ने हिट दगड़या कमला, मेरी भानुली जई रे ब्यूटी पार्लर मा आदि गीतों से समा बांधा।

इससे पूर्व सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि यह आयोजन सभी शहर वासियों का है और सभी एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बना रहे हैं। सोमवार शाम की सांस्कृतिक संध्या में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह नेगी, सभासद प्रदीप असवाल, सूरज बिष्ट, युद्धवीर सिंह रावत, सुमित्रा नेगी, सुमन, बृजमोहन, अरविंद रावत आदि मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights