मुजफ्फरनगर। द० एस० डी० पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 कक्षा बारहवीं की सी0बी0एस0ई0 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि हरिकेश यादव (जिला विद्यालय निरीक्षक) का स्वागत विद्यालय की संरक्षिका सपना कुमार व आकांक्षा कुमार, निर्देशिका चंचल सक्सेना एवं प्रधानाचार्या नीलम माहना द्वारा विद्यालय परम्परानुसार पौधा देकर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विद्यालय संरक्षिका, निर्देशिका एवं प्रधानाचार्या द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात् प्रधानाचार्या ने सभी अतिथिगण एवं अभिभावकगण का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी हैं।
इस समारोह में सत्र 2025- 26 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों क्रमश: अंश मित्तल (97.7%), नैतिक वर्मा (95%) देवार्जुन सिंह(94.8%) को मुख्य अतिथि द्वारा 5100 (प्रथम ), 3100( द्वितीय), 2100 (तृतीया) की प्रोत्साहन राशि, पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में विषय वार सर्वाधिक अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी निम्नवत् हैं –
चित्रकला- अक्षांश मित्तल, कनक चौधरी, तमन्ना अहमद, हिमांशी, अक्षिता राठी (100)
अंग्रेजी- अंश मित्तल, भव्य राजवंशी (100)
अकाउंट्स- नैतिक वर्मा (100)
इतिहास – देवार्जुन (99)
रसायन विज्ञान – अंश मित्तल (99)
गणित – अंश मित्तल (98)
शारीरिक शिक्षा – भव्य राजवंशी (98)
हिंदी- अक्षित त्यागी (98)
कंप्यूटर विज्ञान- नक्षत्र राज चेंगरवाल (99)
अर्थशास्त्र- देवार्जुन सिंह (98)
राजनीति विज्ञान- पूर्वा , देवार्जुन सिंह (97)
बिजनेस स्टडीज- अंशिका पाल , अवनी कौशिक (96)
ई. पी. एस.- अक्षांश गर्ग (97)
अप्लाइड मैथ – प्रशुक जैन (94)
भौतिक विज्ञान- अंश मित्तल (93)
जीव विज्ञान- सुहाना, सत्यम (87)
उक्त सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण के उपरांत विद्यालय की निर्देशिका चंचल सक्सेना ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात् विद्यालय की संरक्षिका सपना कुमार ने विद्यार्थियों को विद्या के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए विद्या की देवी से जुड़ी एक प्रेरणादायक कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि “विद्या धन ऐसा अमूल्य धन है, जिसे न कोई चोर चुरा सकता है और न ही कोई छीन सकता है।” उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञानार्जन को जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य बनाने का आह्वान किया।
समारोह के मुख्य अतिथि हरिकेश यादव (जिला विद्यालय निरीक्षक) ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों से सदैव जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के साथ-साथ एक अच्छा एवं जिम्मेदार इंसान बनना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, परिश्रम और सदाचार के मार्ग पर चलकर राष्ट्र एवं समाज के आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
