teacher-died-in-van-when-going

संभल, 23 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में स्कूल जा रही शिक्षिका की वैन में अचानक मौत हो गई। साथी शिक्षिकाएं शव लेकर बीआरसी कार्यालय पर पहुंची।

जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र के बनियाखेड़ा विकासखंड के काजीवाला सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षिका अर्चना कुमारी की आज सुबह स्कूल जाते समय वैन में अचानक मृत्यु हो गई। वैन में मौजूद चालक और साथी शिक्षिकाएं उन्हें लेकर तुरंत पार्थ अस्पताल और विश्वकर्मा अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उन्हें अन्य अस्पताल ले जाने को कहा जिसके बाद वह सब उन्हें लेकर रोडवेज बस स्टैंड पर स्थित बीएस हॉस्पिटल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद वाहन चालक और साथी शिक्षिकाएं उनके पार्थिव शरीर को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।

इस विषय में जानकारी देते हुए काजीवाला सरकारी स्कूल की इंचार्ज अध्यापिका अर्चना रस्तोगी ने बताया कि नवंबर में इनका लंग्स का ऑपरेशन हुआ था और उसका ट्रीटमेंट चल रहा था कंडीशन उनकी ज्यादा अच्छी नहीं थी फिर भी यह स्कूल प्रॉपर कर रही थी । वह गाजियाबाद की रहने वाली है और काजीवाला स्कूल में इनकी तैनाती थी । जहां पर यह 2020 से तैनात थी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने कुछ नहीं बताया बस इतना कहा शी इज नो मोर साथ ही हमने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है।

वही इस विषय में वैन चालक पप्पू मौर्य ने बताया कि फाटक पार करने के बाद इन्होंने मुझसे कहा कि आज फाटक पार कर लिया है और समय से स्कूल पहुंच जाएंगे जिसके बाद वह बिल्कुल शांत हो गई। इसके बाद पार्थ हॉस्पिटल में पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने यह अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। उसके बाद हम इन्हें लेकर विश्वकर्मा अस्पताल पहुंचे वहां पर भी डॉक्टर ने कुछ नहीं बताया। जिसके बाद हम इन्हें लेकर बीएस अस्पताल पहुंचे वहां पर डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया और उसके बाद हम इन्हें लेकर यहां आ गए।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights