मथुरा के संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने कानपुर में किया धमाकेदार फैशन शो

मथुरा, 18 जून(हि.स.)। संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने कानपुर की श्री गंगा वैली में हुए लेक्सो शो में अपने शानदार डिजाइनिंग वाले परिधानों का फैशन शो कर धूम मचा दी।

रंग बिरंगी लाइटों के मध्य मधुर संगीत के सुरों पर संस्कृति स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थी नवीन डिजाइनिंग वाले परिधान पहन कर रैंप वॉक कर रहे थे तो सारा वातावरण उनके आत्मविश्वास की झलक पाकर तालियों से गूंज उठा। दर्शकों के लिए यह शो थिरकन भरा था, तो व्यवसायियों के लिए व्यापार की नई संभावनाएं देने वाला बना। कुशल और अनुभवी मॉडल्स की भांति संस्कृति विश्विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक डिजाइनिंग वाले वस्त्रों का प्रदर्शन किया और हर प्रदर्शन पर दर्शकाें ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। दर्शकों की निगाह में यह फैशन शो लाजवाब था, इसलिए देर तक चर्चाओं का केंद्र भी बना।

संस्कृति स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग की शिक्षिका शिल्पा ने बुधवार काे बताया कि इस फैशन शो को मूर्त रूप देने वाले हमारे सभी विद्यार्थी प्रथम वर्ष के छात्र, छात्राएं शामिल हैं। उनमें वंशिका, नेहा, ज्योति, भावना और प्रिंस शामिल थे। विद्यार्थियों ने इस फैशन शो को अंजाम देने के लिए कड़ी तैयारी की थी और अब जबरदस्त सफलता पर सभी बहुत खुश हैं।

फैशन शो की सफलता पर विवि के कुलाधिपति डॉ सचिन गुप्ता, सीईओ डॉ मीनाक्षी शर्मा, कुलपति प्रोफेसर एमबी चेट्टी ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी हैं।————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights