कौशांबी में बालिका के साथ रेप की घटना को लेकर जालौन में प्रदर्शन

जालौन, 18 जून (हि.स.)। कौशांबी जिले में एक आठ वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दरिंदगी की घटना ने लोगों को आक्रोशित कर दिया है। इस मामले में बुधवार को पाल समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए आरोपिताें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

नाबालिग से रेप की घटना काे लेकर प्रदर्शनकारी हाथाें में बैनर और तख्तियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और घेराव किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा काे ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को सख्त सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को तुरंत मुआवजा देने की मांग की। इस दाैरान प्रदर्शन में शामिल मुकेश पाल ने कहा कि हमारी बच्ची के साथ जो हुआ, वह निंदनीय है। हम न्याय चाहते है। सरकार को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights