मनीष अग्रवाल

सहारानपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहारानपुर एव पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर स्थित सभागार में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी साइबर, प्रभारी साइबर थाना, प्रभारी साइबर क्राइम, प्रभारी साइबर सेल मय टीम तथा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त साइबर सेल प्रभारी मय टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया।गोष्ठी के दौरान साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, पीड़ितों की सहायता, साइबर ठगी में गई धनराशि को तत्काल होल्ड/फ्रीज कराने, प्रकरणों की गहन विवेचना एवं लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा निर्देशित किया गया कि साइबर अपराध से संबंधित प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध सहायता प्रदान की जाए। साथ ही साइबर अपराध के नए तरीकों एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त कर उनकी रोकथाम हेतु तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग, आपसी समन्वय एवं सूचना के त्वरित आदान-प्रदान पर विशेष जोर दिया गया। सहारनपुर पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights