नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाते हुए बड़ा निर्णय लिया है। महत्वपूर्ण कार्यों में हो रही देरी और राज्यों से मिली रिपोर्टों को देखते हुए आयोग ने सभी 12 राज्यों में SIR की अंतिम तिथि सात दिन आगे बढ़ा दी है। अब फॉर्म जमा करने की नई डेडलाइन 4 दिसंबर के बजाय 11 दिसंबर 2025 हो गई है। आयोग ने नई समय-सीमा के दिशा-निर्देश सभी राज्यों को भेज दिए हैं।ECI ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करने की तारीख भी बदल दी है।

अब यह सूची 9 दिसंबर के स्थान पर 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी, जबकि आगे की प्रक्रिया—दावे, आपत्तियाँ और फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन—नई समय-सीमा के अनुसार संपन्न होगी। आयोग के अनुसार कई राज्यों में SIR की प्रगति धीमी थी, जिसके कारण BLO और स्थानीय अधिकारियों ने अतिरिक्त समय की मांग की थी।नई समय-सीमा लागू होने के बाद अब सभी 12 राज्यों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कार्य पूरे करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त मौका मिल गया है। चुनाव आयोग का कहना है कि यह विस्तार मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights