मनीष अग्रवाल

 

सहारानपुर।  शामली मे सहारानपुर की एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम प्रभारी कुशवीर सिंह ने जानकारी देकर बताया कि एक शिकायतकर्ता श्रीनिवास पुत्र स्व० जगदीश प्रसाद नि० ग्राम- वेदखेडी परगना/थाना झिंझाना, शामली ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर बताया था कि उनकी चक (कृषि भूमि) की पैमाईश करने की एवज में उनसे राजस्व निरीक्षक 6000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने पहले पूरे मामले की जांच की और सही पाये जाने पर फिर ट्रैप की योजना तैयार की। शिकायतकर्ता को निर्देश दिए गए कि वह तय रकम लेकर आरोपी के पास जाए। योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर भेजा गया और जैसे ही आरोपियों ने रुपए लिए, टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी राजस्व निरीक्षक धर्मवीर सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी रामपुरी, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर को रंगे हाथ पूरी रकम सहित पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श मण्डी शामली पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसकी विवेचना मुकेन्द कुमार को सौपी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights