ग्रामीणों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आपदा की स्थिति में सतर्क रहने की दी सलाह

ब्रह्मप्रकाश

 

जानसठ। तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसडीएम जानसठ ने नायब तहसीलदार , बीडीओ मोरना एवं अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम मजलिसपुर तौफीर सहित विभिन्न बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाढ़ चौकियों पर उपलब्ध संसाधनों, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं तथा आपदा के समय आवश्यक उपकरणों की स्थिति का अवलोकन किया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। एसडीएम ने गांव के ग्रामीणों से भी सीधा संवाद किया और संभावित बाढ़ की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि जलस्तर बढ़ने या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की सूचना मिले तो ग्रामीण बिना घबराए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षित स्थानों पर जाने में सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित होने की आशंका वाले क्षेत्रों का भी अवलोकन किया तथा संबंधित विभागों को राहत सामग्री, नावों, दवाइयों और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें।ग्रामीणों ने प्रशासन की इस सक्रियता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि समय रहते की जा रही तैयारियों से किसी भी संभावित आपदा का प्रभाव कम किया जा सकेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights