raod-accident-children-death

फर्रुखाबाद, 23 अप्रैल । थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम चिड़िया महोलिया में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 04 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, चमन (4 वर्ष) पुत्र शेरसिंह अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार बोलेरो (UP76AK5304) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन को सुनील पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम मोकुलपुर, थाना अमृतपुर चला रहा था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बोलेरो वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में प्रार्थना पत्र मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मासूम की असमय मौत से परिजन का रो-रोकर बेहाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights