pm-modi-sanskrit-subhashitam-ganesh-chaturthi-gree

नई दिल्ली, 14 सितंबर । प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह भरे। उनकी कृपा से सभी कार्य सफल हों और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर संस्कृत के एक श्लोक को साझा करते हुए लिखा, “मुदाकरात्तमोदकं सदा विमुक्तिसाधकं कलाधरावतंसकं विलासिलोकरक्षकम्। अनायकैकनायकं विनाशितेभदैत्यकं, नताशुभाशुनाशकं नमामि तं विनायकम्।। जिसका भावार्थ है कि जिनके कर कमलों में मोदक सुशोभित है, जो सदैव मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करते हैं, जिन्होंने चंद्रमा को अपने मस्तक का आभूषण बनाया है, जो संपूर्ण जगत् के रक्षक हैं और संपूर्ण ब्रह्मांड के एकमात्र स्वामी हैं, जिन्होंने गजासुर राक्षस का संहार किया और जो अपने भक्तों को समस्त कष्टों से शीघ्र ही मुक्त कर देते हैं उन भगवान श्रीविनायक को मैं प्रणाम करता हूं।”

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights