प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मितव्ययिता अपील पर अमल करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को अगले आदेश तक अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटा दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री यादव ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से राष्ट्रीय हित में पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री के काफिले में अब पहले के 13 वाहनों की तुलना में केवल आठ वाहन शामिल होंगे। अधिकारी ने बताया कि उनके दौरों के दौरान वाहन रैलियां भी आयोजित नहीं की जाएंगी। सभी मंत्री अपनी यात्राओं के दौरान न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे।
