pm-awas-yojna-beneficiary-

जींद, 17 जुलाई । हरियाणा के जींद जिले के कई परिवारों के अपने घर का वर्षों का सपना शुक्रवार को उस समय साकार हुआ जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनको नए घर की चाबी सौंपी। यह लम्हा उन सभी लाभार्थियों के लिए खास और यादगार बन गया। उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। प्रधानमंत्री के हाथों आवास की चाबी पाने वालों में अमरेहड़ी गांव की रेखा, संतोष और पांडु पिंडारा गांव की शीलातथा मनीषा प्रमुख रूप से शामिल हैं। अशरफगढ़ गांव की रविंद्रा को भी नए घर की चाबी मिली।

प्रधानमंत्री ने जींद में देश के पहले हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ किया। इसके बाद आयोजित एक समारोह में करीब 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी वहीं कई परिवारों को उनके नए पक्के आवास की चाबी भी सौंपी। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को उनके नए आवास की चाबी सौंपकर उन्हें गृह प्रवेश की शुभकामनाएं भी दीं। लाभार्थियों ने बताया कि वर्षों से पक्के घर का सपना देख रहे थे, जो अब प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पूरा हुआ है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights