प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को उत्तर प्रदेश सरकार एक और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत 15 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, ‘सेवा पर्व’ पहल के तहत, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच राज्य भर में 15 लाख से ज़्यादा पौधे लगाए जाएँगे। यह पहल 9 अगस्त को राज्य के रिकॉर्ड तोड़ वृक्षारोपण अभियान के बाद की जा रही है, जब सिर्फ 12 घंटों में 37.21 करोड़ पौधे लगाए गए थे। 

‘सेवा पर्व’ अभियान के तहत लगाए जाएंगे पौधे 
हालांकि,‘सेवा पर्व’ के दौरान वृक्षारोपण एक राष्ट्रव्यापी अभियान होगा, जो केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की पहल के तहत चलाया जाएगा, ‘ताकि नागरिकों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा सके और एक व्यापक सहभागी आंदोलन बनाया जा सके।अभियान के शुभारंभ पर, राज्य में अब तक स्थापित 34 नगर वनों (शहरी वनों) में कम से कम 100 पौधे लगाए जाएँगे। 

‘देशी प्रजातियों के पेड़ लगाए जाने चाहिए’
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ए.के. सक्सेना ने अभियान के बारे में बताया कि, ‘ पारिस्थितिक लचीलेपन के लिए स्थानीय और देशी प्रजातियों के पेड़ लगाए जाने चाहिए।’ अभियान के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में एक डीएफओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights