players-from-sankul-silwal-vil

नई टिहरी, 13 सितंबर । प्रतापनगर ब्लॉक में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किय। विजेताओं को शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानि किया गया।

रविवार को जीआईसी मांजफ में संकुल सिलवालगांव की खेलकूद प्रतियोगिता का पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला शुभारंभ किया। कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। जूनियर बालक व बालिका वर्ग कबड्डी में यूपीएस भेलुंता, खो-खो के बालक वर्ग में यूपीएस खेत और बालिका वर्ग में यूपीएस भेलुंता विजेता रहा।

प्राथमिक की बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सुहानी प्रथम, अनुकृति द्वितीय, 100 मीटर में प्रियांशी प्रथम और सुहानी द्वितीय, 200 मीटर में प्रियांशी प्रथम और सुहानी द्वितीय, 400 मीटर में मोनिका प्रथम और सुहानी द्वितीय रहे। इधर, संकुल ओनालगांव की खेलकूद प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड में अरविंद प्रथम, अजीत द्वितीय, 100 मीटर में हरीश प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, 200 व 400 मीटर में अनुराग प्रथम और अरविंद द्वितीय रहे। देवल में रौणिया संकुल की खेलकूद प्रतियोगिताओं में महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा।

इस मौके पर प्रधानाचार्य केएस रावत, ब्लॉक क्रीडा समन्वयक मनोज खंडवाल, संकुल समन्वयक महेश बहुगुणा, युद्धवीर राणा, गोविंद मिश्रवाण, विजय कृष्ण आर्य, पीडी आर्य, बीरबल कुमाईं मौजूद थे।

फोटो-13एनटीएच10

प्रतापनगर के मांजफ में खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करतू पूर्व प्रमुख प्रदीप रमोला।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights