party-workers-at-all-the-manda

पौड़ी गढ़वाल, 06 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पौड़ी जिले में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला।

जिले के सभी मंडलों, बूथों पर भी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पार्टी का ध्वजारोहण कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। पूरे जिले में आयोजित इन कार्यक्रमों ने भाजपा की मजबूत संगठनात्मक संरचना और कार्यकर्ताओं के समर्पण को एक बार फिर उजागर किया।जिला कार्यालय से लेकर सभी मंडलों और बूथों तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने झंडा रोहण, संगोष्ठियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत ने की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी की विचारधारा, नीतियों और राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती और सेवा भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य निरंतर करते रहें।

जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए जनसंघ काल से लेकर वर्तमान तक भाजपा के विकास और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने हाल ही में सम्पन्न हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और इसे संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक गणेश भट्ट ने भी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयोजन को सफल बनाने में उनके सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर जिला मंत्री क्रांति किशोर नेगी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश राठी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद टम्टा, जिला सोशल मीडिया संयोजक सीमा भंडारी आदि शामिल रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights