मनीष अग्रवाल

गागलहेडी। रविवार को गागलहेड़ी की पुलिस टीम एव एन्टी रोमियो टीम
को तिराहे पर शाम को गस्त के दौरान एक बच्चा उम्र करीब 12 वर्ष लावारिस घूमता दिखायी दिया। एन्टी रोमियो टीम द्वारा बच्चे से पूछताछ की गयी तो इसने अपना नाम दीपांशु पुत्र सूरजवीर निवासी अफदान नगर ऊन थाना झिंझाना जनपद शामली बताया। इस पर थानाध्यक्ष गागलहेड़ी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा उच्चाधिकारीगण को घटना से अवगत कराया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुमशुदा बच्चों की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग/गश्त की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बच्चे को थाने पर लाया गया व सूक्ष्म जलपान कराया गया तथा उसके परिजनों से सम्पर्क कर लावारिस बच्चे दीपांशु पुत्र सूरजवीर निवासी अफदान नगर थाना झिंझाना जनपद शामली को सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया । पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र की जनता भूरी-भूरी प्रशंसा कर रही है ।

गुमशुदा बच्चे को परिजनो से मिलवाने वाली पुलिस टीम

1. म0उ0नि0 रश्मि थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।
2. म0है0का0 नीतू थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।
3. म0रि0का0 मीनू थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।
4. म0रि0का0 शिवांगी चौहान थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights