मनीष अग्रवाल 

मिर्जापुर । सावन माह की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था और सेवा की अनोखी तस्वीर देखने को मिल रही है। एक नन्हे कांवड़िए को देखकर मिर्जापुर थाना प्रभारी सूबे सिंह ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए उसके सामने नतमस्तक होकर अपने हाथों से पानी पिलाया। पुलिस अधिकारी के इस भावपूर्ण अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। नन्हे कांवड़िए की सेवा करते थाना प्रभारी का यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने पुलिस के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि वर्दी के पीछे इंसानियत और श्रद्धा का यह रूप बेहद प्रेरणादायक है। वही जनपद सहारानपुर की समस्त थानों की पुलिस टीमें भी लगातर शिवभक्त कावड़ियों का स्वागत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights