मनीष अग्रवाल
नागल। क्षेत्राधिकारी देवबंद ने बताया की दो जून को वादी उ0नि0 संजय कुमार राणा थाना नागल की लिखित तहरीर बावत अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर एक-दूसरे पर पथराव करने, लाठी-डण्डो व पलकटी से मारपीट करने, गाली-गलौज करने, धारदार हथियारो से जान से मारने की नियत से आपस मे एक-दूसरे पर वार करने, जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा होने के सम्बन्ध मे थाना नागल पर मामला दर्ज कराया गया था। जिस पर प्रभारी निरीक्षक नांगल राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व मे दिनांक मुखबिर की सूचना पर थाना नागल पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्त यामीन पुत्र नसीर निवासी ग्राम चहलौली थाना नागल को ग्राम चहलौली से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम
1. प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव थाना नांगल सहारनपुर
2. उ0नि0 रनपाल सिंह थाना नागल सहानपुर
3. है0का0 धर्मेन्द्र सिंह थाना नागल सहारनपुर
4. रि0का0 ईशू सिंह थाना नागल सहारनपुर
