मुजफ्फरनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जनपद में मिशन शक्ति-5.0 अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर जिले के सभी थानों की एण्टी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर महिलाओं को जागरूक किया।अभियान के दौरान कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेज परिसरों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थानों के आसपास पहुंचकर टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी सेवाओं, हेल्पलाइन नंबरों और सहायता तंत्र की जानकारी दी गई।

पंफलेट वितरण के माध्यम से डॉयल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस-108, वन स्टॉप सेंटर तथा स्थानीय थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी साझा की गई।पुलिस टीमों ने महिला-केंद्रित योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना के लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या पर बिना झिझक पुलिस और प्रशासन से संपर्क करने का भरोसा दिलाया गया।अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति-5.0 का उद्देश्य महिलाओं में विश्वास का माहौल बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights