मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार को थाना मंसूरपुर स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।एसएसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य पीड़िताओं को सुरक्षा, सम्मान और समय से सहायता उपलब्ध कराना है, इसलिए प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता और तत्परता अनिवार्य है।निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षी 1115 मोनिका को एसएसपी ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उनके सम्मान से पुलिस कर्मियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।जिला पुलिस ने पुनः स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा मुज़फ्फरनगर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में निरंतर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights