मुजफ्फरनगर।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को मजबूती देने के लिए प्रदेशभर में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।अभियान के दौरान टीमों ने कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों के आसपास महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया।

पंपलेट के माध्यम से सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं—डायल-112, 181, 1090, 1098, 1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस-108 आदि—की जानकारी दी गई।साथ ही जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। टीमों ने निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी महिला-केंद्रित सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।अभियान दिनभर जनपद के सभी क्षेत्रों में सक्रिय रूप से जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights