mla-kandari-lays-foundation

नई टिहरी, 15 सितंबर । देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत पीएमजीएसवाई के तहत सिलेथी-पंवार गांव मोटर मार्ग के निर्माण और पंचवर्षीय अनुरक्षण कार्य का विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास किया। करीब 8 किमी लंबी सड़क के लिए सरकार ने 8.84 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

मंगलवार को विधायक कंडारी ने पूजा-अर्चना के साथ सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लंबित सड़कों के निर्माण के जीओ लगातार सरकार जारी कर रही है। जिससे विकास को नई गति मिल रही है। कहा कि इस सड़क के बनने से गांव के लोगों को आवागमन के साथ ही स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में मदद मिलेगी।

कहा देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के गांवों को बेहतर सड़क संपर्क और मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विधायक ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय और गुुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करें। एक साल के भीतर यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।

जिससे ग्रामीणों को पैदल चढ़ाई से निजात मिलेगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, पिंकी लिंगवाल, डीसीबी निदेशक जेपी चंद आदि मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights