मनीष अग्रवाल
महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का दिया संदेश, साइबर अपराध से बचाव व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
सहारनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, जनता रोड, सहारनपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी प्रथम सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक और जागरूकता प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सुरक्षित वातावरण स्थापित करने का संदेश दिया गया।

महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा के उपायों तथा महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया से जुड़े जोखिमों के प्रति सतर्क रहने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और अन्य आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया।
उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का सम्मान
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों और जागरूकता गतिविधियों की सराहना की गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने के साथ महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सहारनपुर पुलिस
सहारनपुर पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सम्मान, समानता एवं स्वावलंबन की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
आपातकालीन पुलिस सहायता: 112
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन: 1090
साइबर वित्तीय धोखाधड़ी: 1930
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
सहारनपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए नागरिकों से जागरूक रहने तथा सुरक्षित एवं समानतापूर्ण समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
