मनीष अग्रवाल
देवबंद। सहारनपुर जनपद में अवैध रूप से पशुओं के परिवहन और पशु क्रूरता की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत देवबंद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी गाय, एक देशी बछड़ा और टाटा एस वाहन बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा देवबंद थानां प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान के नेतृत्व में 12 अक्टूबर 2026 को देवबंद पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शहीद हसन पुत्र हमीद निवासी ग्राम बिलासपुर, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद टाटा एस वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ थाना देवबंद में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
