मनीष अग्रवाल

नानौता (सहारनपुर)। मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत नवरात्रि के पावन अवसर पर थाना नानौता पुलिस ने सेवा, संवेदना और स्नेह की अनूठी मिसाल पेश की। रविवार को थाना प्रभारी विकास चारण ने छोटी-छोटी बच्चियों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया और उन्हें उपहार वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। इस अवसर पर थाना नानौता पुलिसकर्मियों ने बच्चियों के साथ बैठकर भोजन किया और उन्हें अपनत्व, सम्मान तथा सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस के इस आत्मीय प्रयास से बच्चियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से सहारनपुर पुलिस ने महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए यह संदेश दिया कि पुलिस केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का भाव भी रखती है।
नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस पहल ने सेवा, स्नेह और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights