मिर्जापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी / बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा”” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे मिर्जापुर थानां प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व मे मिर्जापुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त अमित उर्फ मोल्ला पुत्र नेताराम निवासी ग्राम नागलमाफी थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को डाडल उर्फ मोहम्मपुर झाझरा से नौगावा को जाने वाली रजाहे की पटरी से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अमित उर्फ मोला के कब्जे 158 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया । अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*

1. उ0नि0 रामकुमार गौतम थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।
2. हे0का0 गौरव भाटी थाना मिर्जापुर सहारनपुर
3. का0 अमित कुमार थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।
4. रि0का0 केश्वराम थाना मिर्जापुर सहारनपुर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights