मिर्जापुर पुलिस ने 12 घण्टे में चोरो को गिरफ्तार कर चोरी का किया खुलासा,माल हुआ बरामद

मिर्जापुर। क्षेत्राधिकारी बेहट प्रिया यादव ने बताया कि शुक्रवार को एक वादिया परविता देवी पत्नी प्रीतम सिंह निवासी ग्राम नागल माफी ने तहरीर देकर तीन अभियुक्तो द्वारा दीवार फांदकर वादिया के घर से रुपये नकद, कट्टे लोहे के सरियो के रिंग से भरे हुए जो लगभग डेढ कुन्तल व भगोने मोमोज स्टीमर चोरी करने के सम्बन्ध थाना मिर्जापुर पर मामला दर्ज कराया था। जिस पर मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मात्र 12 घण्टे में चोरी के मुकदमा उपरोक्त में दो वांछित अभियुक्तगण बादल पुत्र बबलू निवासी ग्राम नागलमाफी व रहमान पुत्र स्व शमशाद निवासी ग्राम नागलमाफी को चैकिग के दौरान इन्द्रपुर तालडा को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे/निशांदेही पर चोरी हुए एक कट्टा लोहे का सरियों के रिंग से भरा हुआ व तीन भगोने मोमोज स्टीमर व सरिया बांधने का तार बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पूछताछ करने पर बताया गया कि हम लोग नशे के आदि है अपनी जरुरतो की पूर्ति करने के लिए हम लोग दिन मे खाली / बन्द घरों की रैकी करते है और रात के समय मौका पाकर घरों मे घुस कर चोरी कर लेते है आज हम इस चोरी के माल को बेचने के लिए जा रहे थे और पकडे गये

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-

1. उ0नि0 राजकुमार गौतम चौकी प्रभारी माता शाकुम्बरी देवी थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर ।
2. हे0का0 गौरव भाटी थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।
3. का0 विकास यादव तैनाती थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights