राणा के प्रत्यर्पण से पाकिस्तान हुआ बेनकाबः विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (हि.स.)। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की ओर से मुंबई आतंकी हमले के दोषी तहव्वुर राणा से पल्ला झाड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार को कहा कि पड़ोसी देश कितनी भी कोशिश कर ले वैश्विक आतंकवाद के केन्द्र के रूप में उसकी छवि सुधर नहीं सकती। तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण इसकी ताजा मिसाल है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि इससे यह भी जाहिर होता है कि पाकिस्तान को मुंबई आतंकी हमले के जिम्मेदार अन्य लोगों, जिन्हें वह पनाह दे रहा है, उनको कानून के कटघरे में खड़ा करे।

पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष जनरल आसिम मुनीर के कश्मीर संबंधी बयान पर प्रवक्ता ने कहा कि भारत का भूभाग पाकिस्तान की प्राण वाहिनी कैसे हो सकता है। कश्मीर भारत का संघीय भूभाग है। दोनों देशों के बीच केवल एक मुद्दा है कि पाकिस्तान भारत के उस भूभाग को खाली करे, जिसे उसने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने हाल ही में कहा था कि उनका देश कश्मीर का साथ कभी नहीं छोड़ सकता। कश्मीर हमारे वजूद का अहम हिस्सा है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights