mea-on-ganga-river-treaty

नई दिल्ली, 21 अगस्त । भारत और बांग्लादेश के बीच साल 1996 को हुई गंगा जल संधि अपने 30 वर्ष पूरे करने वाली है और यह इसी साल दिसंबर में समाप्त हो रही है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि गंगा जल संधि पर दोनों देशों के बीच तकनीकी स्तर पर चर्चा जारी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि गंगा जल संधि पर साल 1996 में 30 वर्षों की अवधि के लिए हस्ताक्षर किए गए थे। भारत और बांग्लादेश के बीच नदियों से संबंधित सभी मुद्दों पर संयुक्त नदी आयोग के अंतर्गत चर्चा की जाती है। इसके अलावा गंगा जल संधि के अंतर्गत गठित संयुक्त समिति की तकनीकी स्तर पर बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाती है।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश गंगा जल संधि पर गारंटी क्लोज चाहता है। यह क्लोज 1977 की संधि में था लेकिन 1996 की संधि में हटा दिया गया। इसके तहत सूखे मौसम में बांग्लादेश नदी के बहाव में कमी होने पर भी एक न्यूनतम मात्रा में जल चाहता है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights