indian-nep-border-w-group-meet

काठमांडू, 21 अगस्त । नेपाल-भारत सीमा के संवेदनशील स्थानों पर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके सुरक्षा निगरानी बढ़ाई जाएगी।

नेपाल गृह मंत्रालय के मुताबिक प्रबंधन संयुक्त कार्यदल की गुरुवार से भारत के देहरादून में शुरू हुई 14वीं बैठक में दशगजा क्षेत्र में अतिक्रमण, एकीकृत जांच चौकियों के पूर्ण संचालन और उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। शुक्रवार को बैठक में सहमति बनी है कि सीमा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक (सीसीटीवी सहित आधुनिक उपकरण) के प्रयोग से सुरक्षा निगरानी बढ़ाने पर दोनों पक्षों के बीच सहमति हुई।

गृह मंत्रालय के अनुसार इसी तरह, दोनों देशों के नागरिकों की सीमा पार आवाजाही को सुगम बनाने, सीमा नाकों के रास्ते आने-जाने वाले तीसरे देशों के नागरिकों के लिए सुविधा और निगरानी तंत्र को मजबूत करने, आपदा प्रबंधन तथा नेपाल-भारत जिला स्तरीय समन्वय बैठकों को प्रभावी बनाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का नेतृत्व नेपाल की ओर से गृह मंत्रालय के सहसचिव आनंद काफ्ले और भारत की ओर से गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी वासु ने किया।

कार्यदल की 15वीं बैठक दोनों पक्षों की सुविधा के अनुसार नेपाल में आयोजित की जाएगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights