घरेलू वायदा बाजार Multi Commodity Exchange (MCX) में आज सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। MCX पर सोने का भाव -3,468 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,321 रुपये पर आ गया, जो करीब 1.90% की कमजोरी दर्शाता है। वहीं चांदी में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी -12,639 रुपये टूटकर 2,30,819 रुपये पर पहुंच गई, यानी इसमें लगभग 4.60% की गिरावट आई है।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। हाल ही में वैश्विक तनाव के बीच जहां पहले सोने में तेजी आई थी, वहीं अब निवेशक मुनाफा बुक कर रहे हैं, जिससे कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतें वैश्विक घटनाओं और कच्चे तेल की चाल पर निर्भर रहेंगी, इसलिए निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights