mazdoor-bugul-dasta-involved-i

नोएडा, 15 अप्रैल । नोएडा में श्रमिकों के आंदोलन काे हिंसक बनाने में ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ नाम के एक संगठन का हाथ सामने आया है। नोएडा पुलिस ने केस दर्ज कर संगठन के मुखिया रूपेश राय और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बुधवार की शाम काे बताया कि नाेएडा के श्रमिकाें के आंदाेलन के दाैरान साेशल मीडिया के माध्यम से लाेगाें काे भड़काने और माहाैल खराब करने में नोएडा पुलिस ने ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ नामक संगठन के मुखिया रूपेश राय और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। संगठन से जुड़े कई अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक 17 वॉट्सऐप ग्रुप्स की पहचान भी की है, जिनके जरिए आंदोलन को हिंसक बनाने के लिए भड़काया गया। इससे पहले मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ने मीडिया को बताया था कि कुछ वॉट्सऐप ग्रुप और क्यूआर कोड के जरिए इसमें लोगों को जोड़कर उन्हें भड़काया गया। पुलिस इन ग्रुप्स को क्रिएट करने वालों और श्रमिकों को भड़काने वालों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है। हिंसा में शामिल रहे लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights