महापौर ने सात मृतक आश्रितों को दिया नियुक्ति पत्र

प्रयागराज, 21 अप्रैल (हि.स.)। महापौर गणेश केसरवानी ने सोमवार को नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में सात मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

उन्होंने नियुक्ति पाने वाले कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि सभी कर्मी पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए प्रसन्नता भी है और दुःख भी है कि इनके अभिभावकों की असामयिक मृत्यु हुई है, जिसकी कमी पूरी नहीं की जा सकती।

महापौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मृतक आश्रितों के प्रति बेहद संवेदनशील है। इसीलिए उन्हें शीघ्र अतिशीघ्र नियुक्ति पत्र देने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम में दो बेलदार, तीन सफाई कर्मचारी, एक सहायक अध्यापिका और एक सफाई नायक पद पर कुल सात मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। जिनमें अजय कुमार, सुशीला देवी, पूनम, रूपा गौड़, दीपक कुमार, विशाल राही, आशना कुमारी सम्मिलित हैं।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights