मनीष अग्रवाल
सहारनपुर। अपराध की रोकथाम एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने जिला बदर घोषित अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे छह माह के लिए जनपद सहारनपुर की सीमा से निष्कासित कर दिया जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शाहनवाज पुत्र बहार, निवासी पीर वाली गली नंबर-08, थाना मंडी, जनपद सहारनपुर के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम के तहत जारी जिला बदर आदेश का अनुपालन कराया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के मोहल्ले में डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई गई और स्थानीय लोगों को उसके छह माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासन की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को जनपद शामली बॉर्डर पर छोड़ते हुए छह माह तक सहारनपुर जनपद की सीमा में प्रवेश न करने की हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक सुशील पंवार, थाना मंडी, जनपद सहारनपुर
हेड कांस्टेबल विकल सोम, थाना मंडी, जनपद सहारनपुर
