खतौली। समाजवादी पार्टी ने मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता एवं सभासद पति हाजी वसीम सिद्दीकी को लगातार दूसरी बार खतौली नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन के बाद शुक्रवार को बुढ़ाना रोड स्थित काजी फार्म हाउस पर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और नगर के वार्ड सभासदों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की स्वीकृति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने हाजी वसीम सिद्दीकी को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

हाजी वसीम सिद्दीकी पिछले लगभग 30 वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। इस दौरान वे तीन बार जिला सचिव के पद पर रह चुके हैं और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके लंबे अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए लगातार दूसरी बार उन पर विश्वास जताया है।

नगर अध्यक्ष बनने पर हाजी वसीम सिद्दीकी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी जी तथा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता हाजी यूसुफ, सैय्यद ताजुद्दीन, काज़ी अदिल अहमद, काज़ी नबील अहमद, इरशाद जाट, हाजी इकबाल, हाजी अनीस, शाहिद पप्पू, अरशद खान, वली मंसूरी, अभिषेक गोयल एडवोकेट, परवेज़ गाज़ी, डॉ. अथर जमाल, मास्टर सत्तार, अब्दुल समद एडवोकेट, आस मोहम्मद सभासद, एतेशाम सभासद, सोनू फरीदी सभासद, डॉ. हारून सभासद, आफाक पठान, मोहम्मद सद्दाम सभासद, दानिश मुल्तानी सभासद, जावेद मुल्तानी, नदीम अंजुम, कैस काज़ी, शुऐब शब्बू, दानिश काज़ी एडवोकेट, हाफिज़ साकिब, समद मिर्ज़ा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने हाजी वसीम सिद्दीकी को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights