kushwaha-maurya-conference

मीरजापुर, 09 सितंबर । नगर के भरूहना स्थित मैरिज लॉन में समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को कुशवाहा-मौर्य समाज का जनसंवाद सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जौनपुर के सांसद एवं लोकसभा उपनेता बाबू सिंह कुशवाहा ने शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सम्मेलन में सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने और पीडीए को अधिक से अधिक लोगों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई लंबे समय से चली आ रही है। संविधान की रक्षा और सामाजिक बराबरी के लिए पीडीए की एकजुटता जरूरी है। उन्होंने भाजपा पर सामाजिक न्याय के मुद्दों से भटकाने और विपक्ष को बदनाम करने का आरोप लगाया। कहा कि सच्चा सनातनी किसी से नफरत या अन्याय नहीं करता।

सोनभद्र के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने जातीय जनगणना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज की वास्तविक आबादी सामने आने के बाद ही उन्हें आबादी के अनुपात में अधिकार और सम्मान सुनिश्चित किया जा सकता है।

सम्मेलन में पीडीए की एकजुटता, संविधान की रक्षा और सामाजिक बराबरी के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा प्रदेश सचिव दामोदर प्रसाद ने किया, जबकि संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की।

इस दौरान पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, शिव शंकर यादव, रामजी मौर्य, रोहित शुक्ला, सुरेंद्र पटेल, सूरज मौर्य और कौशिक कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights