कुमाऊं विश्वविद्यालय में आगामी 23 जून से 21 दिन का ग्रीष्म अवकाश घोषित

नैनीताल, 18 जून (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय में आगामी 23 जून से 13 जुलाई तक 21 दिन का ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है।

कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल की ओर मंगलवार को जारी आदेश में बताया गया है कि अवकाश की इस अवधि में परीक्षा व प्रवेश के कार्य भी होते रहेंगे। जो शिक्षक एवं अवकाशकालीन कर्मी अवकाश की अवधि में कार्यरत रहेंगे। उन्हें उतने दिनों का प्रतिकर अवकाश भी दिसंबर 2025 तक देय होगा। अवकाश के उपरांत 14 जुलाई से विश्वविद्यालय के परिसर यथावत खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights