मनीष अग्रवाल
सहारानपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना जनकपुरी की ट्रांसपोर्ट नगर में सोशल मीडिया पर कुछ युवकों द्वारा मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें प्राप्त जानकारी अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। जिस पर थानां जनकपुरी प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में जनकपुरी पुलिस द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान दो अलग-अलग प्रकरणों में 07 अभियुक्तगण 1. सागर पुत्र रविन्द्र निवासी हसनपुर लौहारी थाना थानाभवन शामली जनपद शामली, 2. दीपक पुत्र बाबूराम निवासी मो0 इकराम थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर हाल निवासी यशपाल सिंह के किराये का मकान ग्राम सडक दूधली थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर, 3. साहिल पुत्र चन्द्र निवासी ग्राम गुनासा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर, 4. युवराज चाना पुत्र प्रदीप चाना निवासी न्यू पटेल नगर थाना कुतुबशेर सहारनपुर, 5. राघव ढींगरा पुत्र मनोज ढींगरा निवासी कलिंगा विहार थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर, 6. खुशधीर पुत्र संजय धीर निवासी न्यू शारदा नगर थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर, 7. अजय राणा पुत्र कपिल राणा निवासी मायापुरी कालोनी नियर निवादा रोड थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर को कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग की आशंका के दृष्टिगत थाना क्षेत्र जनकपुरी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएनएस की चालानी कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
